घरेलू एविएशन कंपनी स्पाइसजेट तेजी से अपने उड़ानों की संख्या और रूट बढ़ा रही है। स्पाइसजेट ने बुधवार को मुंबई और उदयपुर जैसे घरेलू डेस्टिनेशंस को जोड़ने वाली 38 नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
इन रूट्स पर नई उड़ानें
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्पासजेट ने दिल्ली-सूरत-दिल्ली, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू, मुंबई-जयपुर-मुंबई, मुंबई-झरसुगुड़ा-मुंबई, चेन्नई-पुणे-चेन्नई, चेन्नई-जयपर-चेन्नई और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई रूट पर उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।
कंपनी ने कहा कि वह दुबई से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोच्चि, कोझिकोड, अमृतसर और मंगलूरू को जोड़ने वाली उड़ान भी दोबारा शुरू करेगी। कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिह ने कहा कि हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 38 नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम पहली बार अपने नेटवर्क में विसाखापत्तनम से मुंबई, उदयपुर से चेन्नई, और दिल्ली-माले रूट शुरू करने जा रहे हैं।
नई उड़ानों के संचालन के लिए विमानन कंपनी अपने क्यू400 विमान का इस्तेमाल करेगी। स्पाइसजेट ने पिछले दिनों चेन्नई से विशाखापत्तनम, हैदराबाद और कोलकाता के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट की शुरुआत की घोषणा की है। .