फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: मंगलवार को स्टॉक मार्केट में भी 'मंगल' के संकेत, मेटल और पावर सेक्टर के शेयरों में दिख रही तेजी

Tue, 05 Jul 2022 11:02 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 200 अंक ऊपर (53501) जबकि निफ्टी 15909 के लेवल पर खुला है। सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे लेकिन एशिया के बाजारों में काफी अच्छा मूवमेंट देखने को मिला है। डाओ फ्यूचर्स में 100 अंकों की तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर के बाजारों में अच्छे संकेत दिखने के बाद भारतीय बाजारों से भी उम्मीद बढ़ी है। सेंसेक्स 200 अंक ऊपर (53501) जबकि निफ्टी 15909 के लेवल पर खुला है। सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे लेकिन एशिया के बाजारों में काफी अच्छा मूवमेंट देखने को मिला है। डाओ फ्यूचर्स में 100 अंकों की तेजी देखने को मिली है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड हल्की बढ़त के साथ 3 फीसदी के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में पूरे  यूरोप के बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला है। यूके के बाजार में करीब 1 फीसदी और फ्रांस में आधे परसेंट की तेजी देखने को मिली. जर्मनी का बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। तेल में तेजी से ऑयल एंड गैस शेयरों को सहारा मिला है। SGX Nifty की बात करें तो इसमें तेजी देखने को मिली है और ये इंडेक्स 35 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

बाजार में मेटल और पावर सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ मानदंडों का पालन नहीं करने के कारण कोटक महिंदा बैंक पर 1.05  करोड़ का जुर्माना लगाया है। वहीं इंडसइंड बैंक पर भी एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें