कोई कंपनी 100 रुपये के भाव पर 1000 शेयर बाजार में उतारती है और सब्सक्रिप्शन 10,0000 शेयर के लिए हुआ लेकिन आवंटित 1,000 शेयर ही होंगे। आपने 500 शेयर सब्सक्राइब किए हैं और मिले सिर्फ पांच शेयर। अब यदि आईपीओ 100 रुपये के आधार मूल्य से 20 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर सूचीबद्ध हुआ तो आपको 500 रुपये लगाकर 600 रुपये मिलेंगे। यानी मुनाफा सिर्फ 100 रुपये हुआ।
एफडी से ज्यादा रिटर्न तो आईपीओ में बने रहें
आईपीओ खरीदने से पहले पूरा शोध करें। खरीदने के बाद कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति का पता चले, तो शेयर बेचकर बाहर निकल जाएं। हालांकि, एफडी से ज्यादा रिटर्न मिल रहा हो, तो उस आईपीओ में बने रहें। -ज्योति रॉय, एंजेल ब्रोकिंग
नजदीकी डाकघर में भी भर सकेंगे आयकर रिटर्न
करदाता अब निकटतम डाकघरों के सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर अपना आयकर रिटर्न (आइटीआर) भर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की है।
दरअसल, अधिकांश करदाता नई आयकर वेबसाइट www.incometax.gov.in के जरिए ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करते हैं। ऑफलाइन रिटर्न भरने वाले करदाता डाकघर के (सीएससी) का उपयोग कर सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रिटर्न जमा कराने के तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दिया है।