How to link aadhaar with PAN
ऐसे कराएं लिंक
- - आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometa&indiaefiling.gov.in) को इंटरनेट पर खोल लें।
- - यहां पर बायीं तरफ दिए लाल रंग के link Adhaar पर क्लिक करें।
- - अगर आपका आयकर अकाउंट नहीं बना है तो पंजीकरण करा लीजिए।
- - लॉग-इन करते ही पेज खुलेगा, जिसमें ऊपर दिख रही नीली पट्टी में प्रोफाइल सेटिंग चुनें।
- - प्रोफाइल सेटिंग में आपको आधार कार्ड लिंक करने का ऑप्शन दिखेगा। इसे सेलेक्ट करें।
- - यहां दिए गए सेक्शन में अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरें।
- - जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
एसएमएस के जरिए भी कर सकते हैं लिंक
आयकर विभाग के अनुसार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर भी आधार को पैन से लिंक किया जा सकता है।