सैलरी से होगी गणना
पहले ईपीएफओ में अंशदान बेसिक सैलरी के जरिए किया जाता था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पेंशन खाते में जमा होने वाले फंड की गणना वास्तविक सैलरी के 8.33 फीसदी से होगी।
इसको ऐसे समझ सकते हैं
मान लीजिए आपकी फिलहाल टेक होम सैलरी 40 हजार रुपये है, जिसमें बेसिक, एचआरए, सभी तरह के भत्ते शामिल हैं। अब इसमें बेसिक सैलरी को आठ हजार रुपये मान लेते हैं। अभी तक इस इसमें 8.33 फीसदी रकम पेंशन खाते में जाती थी। यानी की 1250 रुपये (15 हजार का 8.33 फीसदी)।
लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद 40 हजार रुपये की टेक होम सैलरी पर आपकी पेंशन खाते में जमा होने वाली राशि 3332 रुपये (40000*8.33%) प्रति माह हो जाएगी। इस हिसाब से आपके पेंशन खाते में एक साल में करीब 39984 रुपये (3332*12) जमा होंगे जबकि पहले आपके पेंशन खाते में 15 हजार रुपये (1250*12) जमा होते थे।