SBI की घर बैठे लोन देने की सुविधा
कोरोना संकट के बीच अगर आपके पास पैसों की किल्लत आ रही है और आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो एसबीआई आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे पर्सनल लोन देने की सुविधा दे रहा है।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बस चार क्लिक में ही आप ये प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस लोन को आप अपनी सहूलियत के मुताबिक कभी भी ले सकते हैं और इसके लिए एसबीआई के ग्राहकों को एसबीआई योनो एप डाउनलोड करना होगा।
एसबीआई के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि ग्राहक लोन के लिए अपनी योग्यता को एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PAPL