फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे की बात: वरिष्ठ नागरिकों को FD पर मिलता है ज्यादा ब्याज, जानिए दिग्गज बैंकों के ऑफर्स के बारे में

Fri, 21 May 2021 01:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के दिग्गज बैंक, बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को विशेष एफडी योजना उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आइए देश के दिग्गज बैंक, बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दी जाने वाली वरिष्ठ नागरिकों की विशेष एफडी योजना की ब्याज दरों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन


एसबीआई 
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को विशेष एफडी योजना के तहत आम जनता के लिए मुकाबले 80 आधार अंक (बीपीएस) ज्यादा ब्याज देता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना के तहत सावधि जमा करते हैं, तो एफडी पर उन्हें 6.20 फीसदी ब्याज दर मिलता है। 

एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर 75 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सावधि जमा करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। 
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक जमा राशि पर 80 बीपीएस अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 6.30 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करती है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 100 आधार अंक अधिक ब्याज प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना (पांच साल से 10 साल तक) के तहत एक निश्चित जमा राशि रखता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। ये दरें 16 नवंबर से प्रभावी हैं।

ऐसे चुनें सही एफडी

  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें