ये बात तो सभी जानते हैं कि आधार कार्ड की ही तरह पैन कार्ड भी नागरिकों के लिए बेहद जरूरी है। ये 10 डिजिट वाला कार्ड होता है। पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या आपके वित्तीय लेन-देन और आईडी प्रूफ के तौर पर अहम भूमिका निभाता है। इसलिए लगभग हर इंसान ने पैन कार्ड बनवा रखा है। आयकर विभाग ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है। इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपना पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं। अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो एक आसान से प्रोसेस से आप अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-पैन डाउनलोड करने का प्रोसेस
- यदि आपको अपना ई-पैन डाउनलोड करना है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसका लिंक नीचे दिया गया है।
https://www.incometax.gov.in/iec/foportal
- अब 'Instant E PAN' पर क्लिक करें।
- यहां आपको 'New E PAN' का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
- अब अपना पैन नंबर लिखें।
- यदि आपको अपना पैन नंबर याद नहीं है, तो आप अपना आधार नंबर लिख दें।
- यहां कई नियम और शर्तें दी गई होंगी। इन्हें ध्यान से पढें और फिर 'Accept' पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डाल दें।
- अब दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद 'Confirm' का बटन दबाएं।
- अब आपकी ईमेल आइडी पर आपका पैन पीडीएफ फॉर्मैट में आ जाएगा।
- यहां से आप 'e-Pan' डाउनलोड कर सकते हैं।
कार्ड खो जाने पर दर्ज करवाएं एफआईआर
अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है, तो आप तुरंत एफआईआर दर्ज करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पैन कार्ड खो जाने की स्थिति में फ्रॉड भी हो सकता है और इससे बचने के लिए आपके द्वारा आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। पैन कार्ड खो जाने पर आपको कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए एफआईआर दर्ज कराने के बाद आप दूसरे कार्ड के लिए आवेदन करें।