पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा कीमतों से देशवासी पहले ही परेशान हैं। अब रसोई गैस सिलिंडर भी काफी महंगा हो गया है। आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग सब्सिडी का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी का पैसा अब महज 30-35 रुपये तक सीमित रह गया है लेकिन यदि इतना भी पैसा आपके खाते में आ रहा है तो इसकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। गैस सब्सिडी का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है।
यह भी पढ़ें: काम की बात: पीएफ व आईटीआर सहित अगले महीने से बदल रहे हैं पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर
अगर आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ ही आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।