फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय आजादी: पहली नौकरी के साथ जानें बचत और निवेश के तरीके

Mon, 19 Jul 2021 10:03 AM IST
Kuldeep Singh कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • निवेश सलाहकारों का मानना है कि बहुत से युवा पहले नौकरी से ही बचत और निवेश के महत्व को नहीं समझ पाते। यही वजह है कि वह अनाप-शनाप खर्च करते हैं और उनके पास अपनी वित्तीय आजादी को आगे बरकरार रखने की कोई रणनीति नहीं होती है। ऐसे पहली नौकरी से ही बचत और निवेश की सही रणनीति तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
Investment - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने नौकरी की शुरुआत की है तो इसके साथ ही बचत और निवेश भी शुरू कर देना चाहिए। भविष्य को देखते हुए इससे न सिर्फ आर्थिक तौर पर आजादी मिलती है, बल्कि कोविड-19 महामारी जैसे संकट में वित्तीय जरूरतें पूरा करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


वित्तीय आजादी के लिए निवेश की सही रणनीति जरूरी, महामारी जैसे संकट में मददगार
निवेश सलाहकारों का मानना है कि बहुत से युवा पहले नौकरी से ही बचत और निवेश के महत्व को नहीं समझ पाते। यही वजह है कि वह अनाप-शनाप खर्च करते हैं और उनके पास अपनी वित्तीय आजादी को आगे बरकरार रखने की कोई रणनीति नहीं होती है। यह समस्या आगे तब और बढ़ जाती है जब उनकी वित्तीय जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे पहली नौकरी से ही बचत और निवेश की सही रणनीति तैयार करनी चाहिए।

बैंक स्टेटमेंट पर रखे निगरानी
अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए बैंक स्टेटमेंट पर जरूर नजर रखें। इससे खर्चों को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

समय पर चुकाएं क्रेडिट कार्ड बिल 
क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाएं। अपने बैंक खाते से इसे ऑटो डेबिट करा सकते हैं।

पहले बचत करें फिर खर्च 
गोल्डन नियम यह है कि पहले बचत करें और फिर खर्च। पहले खर्च करने और बचे हुए पैसे बचत में डालने की रणनीति सही नहीं है।

जल्द शुरू करें निवेश 
वित्तीय सलाहकार का मानना है कि जितनी जल्द निवेश शुरू करेंगे वित्तीय तौर पर उतने ही मजबूत होते जाएंगे। जल्द निवेश से पैसा लंबी अवधि में काफी बढ़ जाता है क्योंकि निवेश पर कंपाउंड इंटरेस्ट जानी ब्याज पर ब्याज मिलता है।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में लगाएं पैसा
बड़ा फंड बनाने के लिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर शेयर बाजार में निवेश शुरुआत में मुश्किल लगता है, तो एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट फंड) में पैसा लगाकर लाभ कमा सकते हैं।

निवेश में विविधता जरूरी
पैसा रियल एस्टेट म्यूचुअल फंड, शेयर, गोल्ड और फिक्स्ड इनकम स्ट्रूमेंट्स में लगाकर पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई कर सकते हैं। इससे अलग-अलग क्षेत्र के रिटर्न में आए नए वाले उतार-चढ़ाव से होने वाले घाटे से बच सकते हैं।

यहां भी लगा सकते हैं पैसा

  • पीपीएफ, वीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में पैसा लगाकर सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट पा सकते हैं। 
  • वीपीएफ के जरिए पीएफ खाते में ज्यादा योगदान कर सकते हैं। पीएफ में 8.5 फीसदी ब्याज मिलता है।

शुरुआत से ही पेंशन फंड में करें निवेश
निवेश जितनी जल्दी हो सके शुरू करें। भविष्य उतना ही ज्यादा सुरक्षित होगा। अगर आपकी पहली नौकरी है, तो शुरुआत से ही पेंशन फंड में निवेश शुरू कर दें। स्वास्थ्य बीमा और टर्म बीमा भी जरूर खरीदें।  -- स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें