आयकर विभाग 31 मार्च के बाद 19 करोड़ पैन कार्ड को रद्द कर देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों ने अपने पैन कार्ड को अभी तक आधार से लिंक नहीं किया है। अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी हो गया है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी समयसीमा तय कर दी है।
42 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड
अभी तक आयकर विभाग देश में 42 करोड़ लोगों को पैन कार्ड जारी कर चुका है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए आयकर रिटर्न दायर करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था। शीर्ष न्यायालय ने पैन और आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तय किया है।
ऐसे पता करें पैनकार्ड का स्टेटस
अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लिया है या फिर नहीं कराया है, इसका स्टेटस आसानी से पता चल सकेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर इसका स्टेटस जान सकते हैं।