फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ने दो साल बाद निकाली 700 से ज्यादा वैकेंसी, इन पदों पर होगी भर्ती

Fri, 23 Mar 2018 11:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
flipkart
विज्ञापन

दो साल के लंबे अंतराल के बाद प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके अलावा कंपनी ने हैदराबाद और बंगलूरू में स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 20 छात्रों को ऑफर लेटर भी जारी कर दिया है। छात्रों का चयन कैंपस प्लेसमेंट में किया गया था। 

विज्ञापन


इन डिपार्टमेंट्स में निकाली वैकेंसी
कंपनी ने जिन डिपार्टमेंट्स में वैकेंसी निकाली उसमें ज्यादातर टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में हैं। कंपनी ने इस डिपार्टमेंट में डाटा साइंटिस्ट, UI और UX डिजाइनर्स, प्रॉडक्ट इंजीनियर्स, टेक प्रोग्राम मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सर्विस डिलीवरी और आईटी ऐपलिकेशन शामिल हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर जोर
कंपनी का पूरा जोर इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर है, जिसके लिए पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। कंपनी ने पिछले साल आईआईटी और आईआईएम के बजाए अन्य संस्थानों से कैंपस प्लेसमेंट किया है। कंपनी ने अकेले 50 डाटा साइंटिस्ट की भर्ती कर रही है। 
विज्ञापन


सभी विभागों में होगी भर्ती 
कंपनी के सीओओ नीतिन सेठ ने कहा कि 2018 में कंपनी का प्लान है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखे। इसके लिए कंपनी अपने सभी विभागों में नए लोगों को रखेगी। पिछले साल कंपनी ने 1500 लोगों को नौकरी पर रखा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें