फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट, चांदी भी 250 रुपये लुढ़की

Tue, 26 Mar 2024 06:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 250 रुपये लुढ़ककर 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
विज्ञापन
Gold - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझान के बीच घरेलू बाजार में यह कीमत दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


इसके अलावा चांदी भी 250 रुपये लुढ़ककर 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबार में यह 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया, 'दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। यह कीमत पिछले बंद से 100 रुपये कम है।'
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 2,173 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह पिछले कारोबारी सत्र से 4 अमेरिकी डॉलर कम है।

वहीं चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 24.63 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले पिछले कारोबारी सत्र में यह 24.65 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें