सोने के आयात में वृद्धि से 2021-22 के अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले यानी 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.9 अरब डॉलर था।
देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 87 गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा। महामारी और देशव्यापी प्रतिबंधों के चलते पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी 2020-21 के अप्रैल-मई में सोने का आयात बहुत नीचे चला गया था।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तब सोना आयात 7.91 करोड़ डॉलर रहा था। सोने के आयात में वृद्धि से 2021-22 के अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले यानी 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.9 अरब डॉलर था।
हालांकि, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान चांदी का आयात 93.7 फीसदी घटकर 2.76 करोड़ डॉलर रहा। वहीं, रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.34 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.1 अरब डॉलर था।