घरेलू शेयर बाजार गिरावट का मुंह देखकर खुला, लेकिन सोना-चांदी महंगे स्तर पर खुले हैं। सोना सोमवार को 15 बिंदु पर घाटे के साथ 28494.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। सोने के साथ चांदी भी इस रेस में पीछे नहीं रही है। चांदी में भी 72 बिंदु के घाटे के साथ 40837.00 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।
सोमवार को जब मार्केट खुली थी तब सोना 100 रुपये महंगा हो गया। इस तेजी के साथ सोने का दाम 28511 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 345 रुपये महंगी हो गई थी, इसका दाम 40943 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।