फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट की खास पहल: कार्यस्थल में विविधता व समानता से महिलाएं और दिव्यांग बन रहे आत्मनिर्भर 

Mon, 27 Sep 2021 08:03 PM IST
Amit Mandal Media solution initiative

सार

फ्लिपकार्ट की खास पहल का नाम है ई-डीएबी (eDAB), जिसका अर्थ है ‘ईकार्टियन्स विद डिसएबिलिटीज’। इसके तहत आज फ्लिपकार्ट हजारों दिव्यांगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
Flipkart initiative - फोटो : Flipkart
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बेहतर देश व समाज के लिए विभिन्न वर्गों में समानता पहली व अनिवार्य शर्त है। हालांकि आज भी अगर कार्यस्थल में समाज के एक बड़े हिस्से को भेदभाव का सामना करना पड़ता है जिसमें महिलाएं, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर वर्ग के लोग आते हैं। हालांकि कुछ कंपनियां व संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्यस्थलों में समानता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। 

विज्ञापन


देश की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कार्यस्थल में समानता के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस पहल के तहत महिलाओं और दिव्यांगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।



फ्लिपकार्ट की खास पहल का नाम है ई-डीएबी (eDAB), जिसका अर्थ है ‘ईकार्टियन्स विद डिसएबिलिटीज’। इसके तहत आज फ्लिपकार्ट हजारों दिव्यांगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। इस पहल की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना है। आज देशभर में फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन के विभिन्न विभागों में 1000 से अधिक दिव्यांग लोग काम करते हैं और देश की उन्नति में अपना सहयोग देते हैं। दिव्यांग युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखते हुए यहां पर खास साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग भी दी जाती है। साथ ही कई वर्कशॉप में ट्रेनिंग देकर उन्हें एक टीम का रूप दिया जाता है।  

विज्ञापन

यहां पर काम करने वाली भारती के पति एक ड्राइवर हैं, लॉकडाउन के कारण इनका जीवन काफी प्रभावित हुआ था। ऐसे में फ्लिपकार्ट की इस पहल ने इनकी आर्थिक रूप से काफी सहायता की है। वहीं एलांगो का कहना है कि दसवीं के बाद कोई नौकरी पाना बेहद मुश्किल था, लेकिन फ्लिपकार्ट की इस पहल से मुझे यहां पर नौकरी मिली। सुंदर कहते हैं कि फ्लिपकार्ट हम सभी को समान अवसर प्रदान करता है, यहां काम करके मैं आत्मनिर्भर महसूस करता हूं।

फ्लिपकार्ट की कार्यस्थल में समानता का एक बेहतरीन उदाहरण यहां का खास ‘विविधता’ प्रोग्राम भी है, जिसे साल 2017 में शुरू किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन में महिला कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ाना है। इसके तहत सप्लाई चेन के प्रमुख पदों जैसे ऑपरेशन एग्जक्यूटिव, हब इंचार्ज, एफएसटी मैनेजर आदि पदों पर भी महिलाएं कार्य कर रही हैं। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास ट्रांसपोर्ट सिस्टम, महिला सेफ्टी ऑफिसर व कर्मचारियों के छोटे बच्चों का ध्यान रखने के लिए डे-केयर सिस्टम की सुविधा भी दी जाती है।  
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कृष्णा राघवन का कहना है कि फ्लिपकार्ट में काम करने वाले लोगों के बीच विविधता हमारा लक्ष्य होता है। हम हर वर्ग के लोगों को यहां पर रोजगार प्रदान करते हैं। फ्लिपकार्ट का मानना है कि सभी के लिए एक समान अवसर उपलब्ध होने चाहिए और हम अपने इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यरत हैं।  

(Advertorial) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें