फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 राज्यों के लिए 9879 करोड़ के पैकेज की पहली किस्त जारी, इस राज्य ने नहीं लिया लाभ

Sat, 12 Dec 2020 06:49 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय प्रस्ताव वाले पैकेज को मंजूरी दे दी है। हालांकि एक राज्य ने इस केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ नहीं लिया है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार की ओर से इस पैकेज में से 4,939.81 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता के लिए घोषित नई योजना का लाभ उठाया है, जिसे 12 अक्तूबर को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के एक हिस्से के रूप में घोषित किया गया था।

बयान के मुताबिक, अब तक 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी गई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 4,939.81 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद कोविड-19 महामारी के चलते राजस्व की कमी का सामना कर रहे राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए सहायता देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें