फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bitcoin Etherium Fall: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फिसला बिटक्वाइन, इथेरियम की कीमत भी हो गई इतनी कम

Wed, 10 Nov 2021 03:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिटक्वाइन का मंगलवार को दाम 68000 डॉलर को पार कर गया था। वहीं आज इसकी कीमत 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 66,751.11 डॉलरपर आ गई है। 
विज्ञापन
बिटकॉइन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो करेंसी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका उदाहरण है कि मंगलवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटक्वॉइन और दूसरी सबसे बड़ी करेंसी इथेरियम अपने ऑल टाइन हाई स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, दोनों डिजिटल मुद्राओं में यह तेजी आज कायम न रही सकी। बिटक्वाइन और इथेरियम दोनों की कीमत में बुधवार को कमी दर्ज कर गई। 

विज्ञापन


बिटक्वाइन में आई 1.76 फीसदी की गिरावट
बिटक्वॉइन की कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बुधवार को गिरावट देखने को मिली। बिटक्वाइन के साथ ही दूसरी पसंदीदा डिजिटल करेंसी इथेरियम में भी कमी आई है। बिटक्वाइन का मंगलवार को दाम 68000 डॉलर को पार कर गया था। वहीं आज इसकी कीमत 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 66,751.11 डॉलर पर आ गई है। 

इथेरियम की कीमत उच्च स्तर से नीचे आई
क्रिप्टोकरेंसी में बिटक्वॉइन के साथ ही दूसरी सबसे पसंदीदा डिजिटल मुद्रा इथेरियम की कीमत में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी कीमत पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 2.08 फीसदी कम हो गई। बुधवार को इसकी कीमत घटकर 4,715.85 डॉलर पर आ गई। गौरतलब है कि मंगलवार को पहली बार इस क्रिप्टो करेंसी ने अपने ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ था और इसकी कीमत 4800 डॉलर के पार पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें