फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल इमली व धारीवाल ब्रांड को वापस लाने की तैयारी

Sat, 11 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) की उत्तर प्रदेश स्थित लाल इमली मिल, तो पंजाब स्थित धारीवाल मिल को सरकार पुनर्जीवित करने जा रही है। कुछ दशक पहले तक अपने उत्पाद के लिए मशहूर लाल इमली व धारीवाल के पुनरुत्थान की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस संबंध में टेक्सटाइल मंत्रालय ने एक रोडमैप भी तैयार कर लिया है। टेक्सटाइल मंत्रालय का उद्देश्य लाल इमली व धारीवाल ब्रांड को फिर से जीवित करना है, ताकि इस नाम से कई उत्पादों को बेचा जा सके।
विज्ञापन


केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को बताया कि जल्द ही लाल इमली व धारीवाल को पुनर्जीवित करने की औपचारिक खबर आ जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने लाल इमली के निर्माण केंद्र कानपुर का दौरा किया था जहां उन्हें जमीन घोटाला मिला, तो कई सरकारी अधिकारियों ने वहां कब्जा जमा रखा है।

इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच के लिए भी कहा है। गंगवार ने बताया कि मंत्रालय की सोच इस बात की है कि लाल इमली व धारीवाल ब्रांड बना रहे, जो पिछले 15 सालों से बंद है। आरंभ में इस ब्रांड से सेना के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फिर से दोनों ब्रांडों की प्रतिष्ठा को वापस लाने का निर्देश दिया था, जिस पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत करघा को मिलेगी सब्सिडी
टेक्सटाइल मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को बताया कि आगामी 15 अगस्त से, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्युत करघा चलाने वालों को सरकार की तरफ से कई प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत करघा चलाने वालों को 15 अगस्त से आर्थिक मदद के रूप में 10 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाएंगे, जिस पर मात्र 6 फीसदी की दर से ब्याज लेने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें