फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: ONGC और बर्गर किंग जैसी दिग्गज कंपनियों ने जारी किए नतीजे, जानिए फायदा हुआ या नुकसान

Sat, 14 Aug 2021 04:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं जून तिमाही में गोदरेज, ग्रासिम, ओएनजीसी और बर्गर किंग इंडिया को फायदा हुआ या नुकसान।
विज्ञापन
तिमाही नतीजे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी)  और फास्टफूड चेन बर्गर किंग इंडिया ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड
30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में गोदरेज का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 185.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 107.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 1,980.06 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,890.49 करोड़ रुपये रही और इस दौरान उसका कुल खर्च 2,945.53 करोड़ रुपये रहा। हालांकि यह नतीजे तुलनात्क नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष में की जून तिमाही में अपनी कुछ अनुषंगियों और संयुक्त उद्यमों की शेयरधारिता में अधिग्रहण और परिवर्तन किया था। रसायन श्रेणी से गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 621.43 करोड़ रही। आलोच्य तिमाही के दौरान संपत्ति और संपत्ति विकास से गोदरेज की आय 278.95 करोड़ रुपये रही। मालूम हो कि गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदि गोदरेज ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके भाई नादिर गोदरेज कंपनी की कमान संभालेंगे। आदि मानद चेयरमैन के तौर पर कंपनी के साथ बने रहेंगे। इसके साथ ही उनके पास समूह का चेयरमैन पद भी रहेगा।

ओएनजीसी 
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 772.2 फीसदी बढ़ा और 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान तेल कीमतों के लगभग दोगुना होने से उत्पादन में गिरावट की भरपाई हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 497 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री पर 65.59 डॉलर मिले। जबकि इससे पिछले वित्त की इसी तिमाही में कंपनी को इसके लिए 28.87 डॉलर मिले थे। कंपनी का कुल राजस्व 77 फीसदी बढ़कर 23,022 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ग्रासिम 
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि कंपनी को पहली तिमाही में 2,447.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ। यह लगभग चार गुना बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 616.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 52.72 प्रतिशत बढ़कर 19,919.40 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 13,043.51 करोड़ रुपये थी। खर्च की बात करें, तो इस दौरान, कंपनी का कुल खर्च 36.67 फीसदी बढ़ा और 16,853.28 करोड़ रुपये हो गया। महामारी के चलते कंपनी आर्थिक गतिविधियों की गति को धीमा कर दिया। 

बर्गर किंग इंडिया 
पहली तिमाही में बर्गर किंग इंडिया को 44.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 80.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसमें 55 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी की कुल बिक्री 150 करोड़ रुपये रही। मार्च की तुलना में इसमें 25 फीसदी की कमी आई है। दरअसल जून तिमाही में कोरोना से कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है। कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन के तलते आउटलेट्स बंद रहे। अप्रैल के दौरान कंपनी को अधिक नुकसान हुआ। हालांकि डिलीवरी कारोबार ठीक रहा है। मालूम हो कि लॉकडाउन के बावजूद बर्गर किंग इंडिया ने जून तिमाही में पांच नए स्टोर खोले और अब इसके कुल 270 स्टोर हो गए हैं। कंपनी का 2021-22 तक 320 रेस्टोरेंट का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें