फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा: बायजूस ने किया ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण, 40 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त निवेश की योजना

Mon, 26 Jul 2021 02:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बायजूस ने 60 करोड़ डॉलर में अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी की योजना दुनिया भर में सभी श्रेणियों में अपनी शिक्षा सेवाओं का विस्तार करना है।
विज्ञापन
बायजूस - फोटो : byjus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस ने कहा कि उसने 600 मिलियन डॉलर (60 करोड़ डॉलर) में अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण किया है। साथ ही कंपनी इस सेगमेंट में 400 मिलियन डॉलर (40 करोड़ डॉलर) का और निवेश करेगी। कंपनी की योजना दुनिया भर में सभी श्रेणियों में अपनी शिक्षा सेवाओं का विस्तार करना है।

विज्ञापन


विकास योजनाओं को और तेज करने का प्रतीक है अधिग्रहण 
कंपनी ने बयान में कहा कि, 'यह अधिग्रहण बायजूस के वैश्विक स्तर पर प्रोफेश्नल अपस्किलिंग और लाइफ-लॉन्ग लर्निंग स्पेस में एक अरब डॉलर की कुल प्रतिबद्धता के साथ कक्षा 12 और टेस्ट प्रेप सेगमेंट से परे विस्तार करने और कंपनी की विकास योजनाओं को और तेज करने का प्रतीक है।'

स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगी ग्रेट लर्निंग 
ग्रेट लर्निंग अपने संस्थापक और सीईओ मोहन लखमराजू और सह-संस्थापक हरि नायर और अर्जुन नायर के नेतृत्व में बायजूस समूह के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगी।
विज्ञापन


एपिक और आकाश एजुकेशनल का भी किया अधिग्रहण
इसी महीने बायजूस ने बच्चों के लिए किताबें पढ़ने के डिजिटल मंच एपिक का 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,729.8 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण किया था। वहीं कंपनी ने कुछ ही महीने पहले करीब एक अरब डॉलर में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण भी किया था।

छह महीनों में दो अरब डॉलर से ज्यादा किया खर्च
बायजूज ने पिछले छह महीनों में इन अधिग्रहणों के लिए अब दो अरब डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। देश में मूल्यवान स्टार्टअप में से एक बायजूस उत्तरी अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक अरब डॉलर निवेश करेगी। बायजूस ने एक बयान में कहा कि उसने 12 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए किताबें पढ़ने का डिजिटल मंच एपिक का 50 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया है।

कोविड महामारी के साथ भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तीव्र विकास देखा जा रहा है। बच्चे स्कूल और कॉलेज जाने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में तेजी आई है। कई कंपनियों ने कारोबार विस्तार के लिए निवेशकों से कोष जुटाया है। बायजूस ने पिछले साल अप्रैल से करीब 1.5 अरब डॉलर विभिन्न किस्तों में जुटाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें