फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण: इस कॉरपोरेट ग्रुप से जुड़ा यस एसेट मैनेजमेंट, यहां देखें डील की पूरी जानकारी

Tue, 02 Nov 2021 02:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप और यस एसेट मैनेजमेंट के बीच डील फाइनल होने के बाद कंपनी के संस्थापक, प्रशांत खेमका ने कहा कि हम यस एसेट मैनेजमेंट टीम और उनके निवेशकों के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
यस बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि उसने यस बैंक के म्यूचुअल फंड कारोबार के अधिग्रहण के लिए लेनदेन पूरा कर लिया है। व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप की एक सहायक कंपनी जीपीएल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट को सितंबर में मौजूदा प्रायोजक यस बैंक से यस एसेट मैनेजमेंट के अधिग्रहण के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि व्हाइट ओक ग्रुप ने अब यस एसेट मैनेजमेंट को सफलतापूर्वक अपने साथ जोड़ लिया है। गौरलतब है कि यस एसेट मैनेजमेंट का वित्त वर्ष 2020 में 33 लाख रुपये का राजस्व और 50 करोड़ रुपये का शुद्ध मूल्य था।

विज्ञापन


इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप के संस्थापक, प्रशांत खेमका ने कहा कि हमने म्यूचुअल फंड कारोबार के अधिग्रहण के लिए लेनदेन पूरा कर लिया है। हम यस एसेट मैनेजमेंट टीम और उनके निवेशकों के साथ-साथ व्हाइट ओक परिवार में स्वागत करते हैं। उनके साथ मिलकर हम आगे बढ़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम अपनी पेशकश को लेकर उत्साहित हैं देश भर में खुदरा निवेशकों के लिए निवेश विशेषज्ञता और हमारा लक्ष्य आने वाली पहली छमाही में जरूरी नियामक अनुमोदन के बाद कई प्रकार के फंड लॉन्च करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें