फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य मंत्रालय: रत्न एवं आभूषण के दमदार प्रदर्शन से जुलाई में 47.91 फीसदी बढ़ा निर्यात, बढ़कर 35.17 अरब डॉलर हुआ

Tue, 03 Aug 2021 08:34 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जुलाई में पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूण क्षेत्र का निर्यात बढ़ा
  • मंत्रालय के अनुसार, आयात 46.40 अरब डॉलर होने से 11.23 अरब डॉलर का व्यापार घाटा
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से जुलाई में निर्यात ने बड़ी छलांग लगाई। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि निर्यात 47.91 फीसदी बढ़कर 35.17 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन


आयात 46.40 अरब डॉलर होने से 11.23 अरब डॉलर का व्यापार घाटा
मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान आयात में भी 59.38 फीसदी का उछाल आया और 46.40 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे 11.23 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ। जुलाई में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 3.82 अरब डॉलर, इंजीनियरिंग का 2.82 अरब डॉलर और रत्न एवं आभूण क्षेत्र का 1.95 अरब डॉलर रहा।

हालांकि, तिलहन, चावल, मांस, डेयरी एवं पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में गिरावट आई। कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात 97 फीसदी बढ़कर 6.57 अरब डॉलर पहुंच गया। सोने के के आयात में भी 135.5 फीसदी तेजी आई और कुल 2.42 अरब डॉलर रहा। जुलाई में अमेरिका को 2.4 अरब डॉलर, यूएई को 1.21 अरब डॉलर और बेल्जियम को 49 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें