फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी को फिर लगा झटका: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में 13.11 प्रतिशत पर पहुंची

Mon, 14 Mar 2022 07:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, थोक महंगाई फरवरी महीने में बढ़ गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो यह उछाल भरते हुए 13.11 के स्तर पर आ गई है।
 
विज्ञापन
मुद्रास्फीति - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को देश के आम आदमी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, थोक महंगाई फरवरी महीने में बढ़ गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो यह उछाल भरते हुए 13.11 के स्तर पर आ गई है। गौरतलब है कि जनवरी में थोक महंगाई 12.96 फीसदी पर थी। इस दौरान विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में 9.84 प्रतिशत रही, जो जनवरी में 9.42 प्रतिशत थी। प्याज में माइनस 26.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जो जनवरी में माइनस 15.98 फीसदी थी। इसके अलावा आलू में 14.78 फीसदी की तेजी रही, जो जनवरी में माइनस 14.45 फीसदी थी। 

विज्ञापन


लगातार 11 महीने दोहरे अंकों में 
बता दें कि फरवरी 2021 में थोक महंगाई दर महज 4.83 फीसदी थी। बढ़ती महंगाई सरकार, इकोनॉमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अगले महीने रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने वाली है। महंगाई में तेजी से रिजर्व बैंक पर पॉलिसी में बदलाव का दबाव बढ़ेगा। बीते महीनों के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी महीने में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी थी और दिसंबर 2021 में यह 13.56 फीसदी थी। नवंबर में यह महंगाई 14.23 फीसदी थी। यह लगातार 11वां महीना है जब थोक महंगाई दर दोहरे अंकों में बनी हुई है।

खुदरा महंगाई दर का हाल
खुदरा महंगाई दर जनवरी में नई ऊंचाई पर पहुंच गई थी। सरकार की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से खुदरा मंहगाई दर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी में यह 6.01 फीसदी तक पहुंच गई थी, जबकि दिसंबर में यह दर 5.66 पर थी। यह आरबीआई की ओर से सालाना आधार पर तय किए गए मुद्रास्फीति लक्ष्य से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


फरवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़ी
खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई तेजी की वजह से फरवरी में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक, फरवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर 6.07 फीसदी रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 5.03 फीसदी रही थी। वहीं, बीते महीने यानी जनवरी 2022 में यह 6.01 फीसदी थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें