फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bank: श्रीलंका में जारी आर्थिक सुधारों से विश्व बैंक संतुष्ट, 25 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त को मंजूरी

Wed, 20 Dec 2023 07:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Bank: विश्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की बजटीय सहायता का वादा किया था और नकदी संकट से जूझ रहे देश को जून में अपनी पहली किस्त जारी की थी। श्रीलंका पर कुल 46.9 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है।
विज्ञापन
श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक ने श्रीलंका में जारी सुधार कार्यक्रम में ''लगातार संतोषजनक प्रगति'' का हवाला देते हुए बुधवार को नकदी संकट से जूझ रहे देश को 25 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त जारी करने का एलान कर दिया। विश्व बैंक के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


विश्व बैंक ने 50 करोड़ डॉलर की बजटीय सहायता का वादा किया था और नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को जून में अपनी पहली किस्त जारी की थी। श्रीलंका पर कुल 46.9 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। 

विश्व बैंक की विज्ञप्ति की विज्ञप्ति के अनुसार, "सुधार कार्यक्रम के साथ सरकार द्वारा की गई निरंतर संतोषजनक प्रगति को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका को यह मदद लचीलापन, स्थिरता और आर्थिक बदलाव (रीसेट) विकास नीति संचालन (डीपीओ) के रूप में दी जानी जाने वाली सुविधा के माध्यम से दी गई है।"
विज्ञापन


सरकार को बजटीय सहायता प्रदान करने वाले रीसेट डीपीओ को मूल रूप से इस साल जून में मंजूरी दी गई थी। बता दें कि श्रीलंका 2022 में इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजरा जब इसका विदेशी मुद्रा भंडार एक महत्वपूर्ण निचले स्तर पर गिर गया  और जनता ईंधन, उर्वरकों और आवश्यक वस्तुओं की कमी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें