फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 Notes: 2000 रुपये के 97.62% नोट बैंकों में वापस आए, अब केवल 8470 करोड़ रुपये के नोट बाजार में मौजूद

Fri, 01 Mar 2024 02:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2000 Notes: 19 मई, 2023 को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य, 3.56 लाख करोड़ रुपये था। उसी दिन केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये के बैंक नोटों की वापसी की घोषणा की थी। आरबीआई के अनुसार 29 फरवरी, 2024 को कारोबार बंद होने के बाद बाजार में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का मूल्य घटकर 8470 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
2000 notes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि 2000 रुपये के 97.62% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को पिछले साल चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


19 मई, 2023 को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य, 3.56 लाख करोड़ रुपये था। उसी दिन केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये के बैंक नोटों की वापसी की घोषणा की थी। 

आरबीआई के अनुसार 29 फरवरी, 2024 को कारोबार बंद होने के बाद बाजार में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का मूल्य घटकर 8470 करोड़ रुपये हो गया है। 

आरबीआई ने बताया कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के बैंकनोटों का 97.62% वापस आ चुका है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट कानूनी निविदा बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें