फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: केंद्र सरकार ने 28 राज्यों को 1.42 लाख करोड़ रुपये जारी किए, पश्चिम बंगाल को मिले 10,692 करोड़

Fri, 01 Mar 2024 02:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य को कर हस्तांतरण के रूप में 10,692 करोड़ रुपये जारी करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं और बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए सभी 28 राज्यों को 1.42 लाख करोड़ रुपये की कर हिस्सेदारी की दो किस्तें जारी करने को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल को 10,692 करोड़ रुपये जारी किए गए। जो इस मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के बाद चौथे स्थान पर है।  

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य को कर हस्तांतरण के रूप में 10,692 करोड़ रुपये जारी करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैं पश्चिम बंगाल राज्य को जरूरी बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राशि 12 फरवरी को पहले जारी की जा चुकी 71,061 करोड़ रुपये की किस्त के कर बंटवारे के अतिरिक्त है। इस घोषणा के साथ, राज्यों को फरवरी 2024 में कर हस्तांतरण की कुल तीन किस्तें मिली हैं।

पीएम के दौरे से पहले टीएमसी ने मनरेगा की राशि जारी नहीं करने का उठाया मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे के पहले तृणमूल कांग्रेस ने मनरेगा के बकाए फंड से जुड़ा मुद्दा उठाया है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने जानबूझ कर यह पैसा रोका हुआ है। टीएमसी ने इस मसले पर एक सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च किया है, जिसका नाम 'आए हो तो बता के जाओ' (#AayeHoTohBataKeJao) रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हुगली और नादिया जिले में दो जनसभाओं को संबोधित और विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को हुगली जिले के अरामबाग में जबकि शनिवार को नादिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें