फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन: 5 रुपये तक घट सकती हैं खाद्य तेल की थोक कीमतें, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Mon, 01 Nov 2021 11:59 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एसईए ने कहा कि शुल्क में कटौती के बाद 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच पामोलिन, रिफाइंड सोया और रिफाइंड सूरजमुखी की थोक कीमतों में 7 से 11 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
खाद्य तेल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस त्योहारी सीजन खाद्य तेल की थोक कीमतें 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम घट सकती हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को उद्योग संगठन एसईए ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दाम घटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


खाद्य तेल की कीमतों में और कमी नहीं आने के बीच सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा कि उससे सदस्यों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इस त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की थोक कीमतों में 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3,000-5,000 रुपये प्रति टन की कमी का फैसला किया है।

खाद्य तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने हाल के दिनों में काफी प्रयास किए हैं। इनमें अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयात शुल्क में कमी भी शामिल है।
विज्ञापन


एसईए ने कहा कि शुल्क में कटौती के बाद 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच पामोलिन, रिफाइंड सोया और रिफाइंड सूरजमुखी की थोक कीमतों में 7 से 11 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें