फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata: वोल्टास लिमिटेड ने टाटा समूह की ओर से अप्लायंस बिजनेस को बेचने की खबरों को बेबुनियाद बताया, कही ये बात

Wed, 08 Nov 2023 01:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata: वोल्टास लिमिटेड की ओर से शेयर बाजार को भेजे बयान में कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों के लिए चिंताओं के अलावा शर्मिंदगी पैदा की है। कंपनी ने कहा है कि वह आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को समाचार साइट के साथ बात की है।
विज्ञापन
वाेल्टास - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वोल्टास लिमिटेड ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया है कि उसकी मूल कंपनी टाटा समूह अपने घरेलू उपकरण कारोबार को बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों के लिए चिंताओं के अलावा शर्मिंदगी पैदा की है।  कंपनी ने कहा है कि वह आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को समाचार साइट के साथ बात की है। 

वोल्टास ने कहा है कि कंपनी रूम एयर कंडीशनर के मामले में मार्केट लीडर है और वोल्टास का आर्सेलिक के साथ उसका संयुक्त उद्यम है। बेको प्रोडक्ट्स अप्लायंसेज बिजनेस में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रैंड्स में से एक है। कंपनी ने कहा कि कंपनी बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अपनी सभी उत्पाद श्रेणियों में राजस्व लक्ष्य को पार कर रही है।
विज्ञापन


इसने आगे घरेलू उपकरणों के व्यवसाय के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की, और कहा कि कंपनी उन श्रेणियों में अपनी बाजार में अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगी जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें