वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल व आईटी मंत्री अश्विनी वैश्णव ने संबोधित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री के समक्ष कल एक दिलचस्प टिप्पणी की गई थी कि दुनिया भर के सभी वित्तीय केंद्र पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। भारत इस दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है। निवेश योग्य धन आने और पैसा बाहर जाने की सुगमता पर चर्चा की जा रही है। गिफ्ट सिटी की अवधारणा के समय भी, प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण था कि प्रौद्योगिकी और वित्त को शामिल किए बिना, नव निर्मित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र वास्तव में पूरी ऊर्जा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकता।
#WATCH | Vibrant Gujarat Global Summit 2024 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says "There was an interesting observation made yesterday before the Prime Minister that all financial hubs across the world looked at capital as the first concern...looked at investable money… pic.twitter.com/dnHNbyt4ZC
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "वर्तमान में आईएफएससी में, हमारे पास अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज सहित तीन एक्सचेंज हैं। आईएफएससी के भीतर 25 बैंक काम कर रहे हैं, जिनमें से 9 विदेशी बैंक हैं। आईएफएससी ने 26 विमान पट्टेदारों को भी आकर्षित किया है, जिन्होंने सामूहिक रूप से 136 परिसंपत्तियों को पट्टे पर दिया है।"
वहीं दूसरी ओर वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के दौरान गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में किताबें खरीदने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव यूपीआई का उपयोग करते हुए देखा गया।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक सेमिनार में भाग लिया।
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw uses UPI to purchase books at Gandhinagar's Mahatma Mandir Convention Centre during the Vibrant Gujarat Global Summit 2024. pic.twitter.com/JGt2qJVA67
समिट के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पीएम मोदी ने अमेरिका में जून में माइक्रोन से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और 90 दिनों के भीतर सितंबर में कारखाने का निर्माण शुरू हुआ।" उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में यह बहुत बड़ा योगदान है। यह योगदान अमूल्य है। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारे पास ऐसी सरकारें हैं, हमारे पास ऐसे संगठन हैं जो हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को क्रियान्वित कर सकते हैं।
#WATCH | Vibrant Gujarat Global Summit 2024 | Union Minister Ashwini Vaishnaw and CM Bhupendra Patel participate in a seminar on semiconductor and electronics in Gandhinagar.
Minister Ashwini Vaishnaw says, "...PM Modi signed the MoU on Micron in June in the US and the… pic.twitter.com/tiekFEa2Uc
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं, "हमारे ग्रह को जिस तरह से संरक्षित किया जाना है, वह हमारे नीति-निर्माण के शीर्ष पर है। दुनिया में हर कोई विनिर्माण प्रक्रिया में हरित ऊर्जा की मांग कर रहा है। गुजरात 30,000 मेगावाट का ग्रीन पावर हब स्थापित करेगा। दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन पावर क्लस्टर 5000-7000 मेगावाट है। वैश्विक स्तर पर, अब गुजरात का ग्रीन पावर क्लस्टर पूरी दुनिया में सबसे बड़ा बन जाएगा। यह उन उत्पादों के निर्माण का एक शानदार अवसर है जिनमें ग्रीन पावर होगी। इससे बहुत बड़ा फायदा होगा।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग को अगले दशक में दस लाख और मजबूत प्रतिभाओं की आवश्यकता होने वाली है। यह भारत से आएगा... हमने पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के लिए 104 विश्वविद्यालयों के साथ करार किया है। उन्होंने कहा कि जब आप निवेश का अगला निर्णय लेते हैं, तो आपकी स्वाभाविक पसंद भारत और गुजरात होनी चाहिए।