फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: सितंबर में बढ़ा UPI के जरिए लेनदेन, लेकिन फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 04 Oct 2021 04:04 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली

सार

यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत में लोग डिजिटल लेनदेन के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी (UPI) का काफी इस्तेमाल करते हैं। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि अगस्त 2021 और सितंबर 2021 के लिए यूपीआई के जरिए लेनदेन पहले ही 10 खरब डॉलर के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक गति को छू चुका है। सितंबर, 2021 में यूपीआई के जरिए 654351.81 लाख करोड़ रुपये का लेन-दन हुआ। इससे पहले जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन वैल्यू छह लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

विज्ञापन


क्या है यूपीआई?
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। यह इंटरनेट बैंक फंड ट्रांसफर के मकैनिज्म पर आधारित है। एनपीसीआई के द्वारा इस सिस्टम को कंट्रोल किया जाता है। यूजर्स यूपीआई से चंद मिनटों में ही घर बैठे ही पेमेंट के साथ मनी ट्रांसफर करते हैं।

कितना सुरक्षित है यूपीआई?
लेकिन सवाल ये है कि यूपीआई आखिर कितना सुरक्षित है। डिजिटल लेनदेन ग्राहकों के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ उनके लिए खतरा भी है। देश में तकनीक के बढ़ने के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है। हैकर्स आम लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए तरीकों का उपयोग कर रहे हैं। आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए जाते हैं। इसलिए हम आपको सुरक्षित लेनदेन के लिए कुछ जरूरी बात बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकत हैं।
विज्ञापन


सुरक्षित एप्लिकेशन पर ही करें यूपीआई पिन का इस्तेमाल
नुकसान पहुंचाने वाले एप्लीकेशन आपके फोन के माध्यम से आपकी निजी जानकारी का पता लगा सकते हैं। इसमें भुगतान से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। आपको ऐसी एप्लीकेशन से बचना चाहिए। अपने यूपीआई पिन को संभाल कर रखें क्योंकि इससे फ्रॉड हो सकता है। सावधानी के लिए भीम यूपीआई जैसे सुरक्षित एप्लिकेशन पर ही यूपीआई पिन का इस्तेमाल करें। अगर किसी वेबसाइट या फॉर्म में यूपीआई पिन डालने के लिए लिंक दिया गया हो, तो उससे बचें। 

सिर्फ पैसे भेजने के लिए डालें यूपीआई पिन
लेनदेन करते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि आपसे यूपीआई पिन डालने के लिए सिर्फ तब ही कहा जाएगा जब आपको पैसे भेजने हों। यदि आपको कहीं से पैसे मिल रहे हैं और उसके लिए आपसे यूपीआई पिन मांगा जा रहा है, तो जान लें कि ये फ्रॉड हो सकता है।

सिर्फ ऐसे करें ग्राहक सेवा से संपर्क 
अगर आपको लेनदेन में कोई दिक्कत आ रही है और आपको ग्राहक सेवा से संपर्क करना है, तो केवल पेमेंट एप्लीकेशन का ही इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर दिए गए ऐसे फोन नंबर पर कॉल ना करें जिसकी पुष्टि नहीं हुई हो।
विज्ञापन


किसी को न बताएं यूपीआई पिन
आपका यूपीआई पिन एटीएम पिन की तरह ही होता है। इसलिए इसे किसी के साथ साझा ना करें। ऐसा करने पर जालसाज उसका गलत इस्तेमाल कर आपको ठग सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें