यूपीआई लेनदेन का मूल्य वित्त वर्ष 2017-18 के 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 168% की सीएजीआर (Compound Annual Growth Rate ) के साथ 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान यूपीआई के जरिए 11 दिसंबर, 2023 तक 8,572 करोड़ का लेनदेन किया जा चुका है।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन वित्त वर्ष 2017-18 के 92 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 8,375 करोड़ हो गया है। वाल्यूम के लिहाज से इसमें सालाना आधार पर 147% की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
इसी तरह, यूपीआई लेनदेन का मूल्य वित्त वर्ष 2017-18 के 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 168% की सीएजीआर (Compound Annual Growth Rate ) के साथ 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान यूपीआई के जरिए 11 दिसंबर, 2023 तक 8,572 करोड़ का लेनदेन किया जा चुका है। सरकार की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।