फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unemployment: अक्तूबर में बेरोजगारी 7.75 फीसदी की दर से बढ़ी, सीएमआई की रिपोर्ट में यह कमी आई सामने 

Tue, 02 Nov 2021 05:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने गांवों में काम की कमी की चलते बेरोजगारी दर बढ़ी है। महीने अक्तूबर में देश में बेरोजगारी दर में 7.75 फीसदी की दर से इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
बेरोजगारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना टीकाकरण जोरों पर है और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके साथ ही ज्यादातर कंपनियों में कामकाज शुरू हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी रोजगार को लेकर देश की स्थिति बेहतर नहीं हुई है। सीएमआईई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने अक्तूबर में देश में बेरोजगारी दर में फिर इजाफा हुआ और यह 7.75 फीसदी की दर से बढ़ी है। देश में बढ़ रही बेरोजगारी के ये आंकड़े थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में बेरोजगारी 7.75 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि एक महीने पहले यह आंकड़ा 6.86 फीसदी था। 

विज्ञापन


शहरों में बेरोजगारी दर मासिक आधार पर कम 
गौर करने वाली बात यह है कि बेरोजगारी दर में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जबकि मासिक आधार पर अक्तूबर में शहरों में बेरोजगारी दर में 124 बेसिस प्वाइंट (1.24) फीसदी गिरी, लेकिन गांवों में बेरोजगारी दर अचानक 175 बेसिस प्वाइंट्स (1.75 फीसदी) बढ़ी है। अक्टूबर में शहरों में बेरोजगारी बढ़ने की दर तीन महीने के निचले स्तर 7.38 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि गांवों में यह आंकड़ा चार महीने के ऊंचे स्तर 7.91 फीसदी पर रही। 

गांवों में काम की कमी से बने हालात 
सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने गांवों में काम की कमी की चलते बेरोजगारी दर बढ़ी है। अक्टूबर में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी ने सीएमआईई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पिछले महीने सीएमआईई के सीईओ महेश व्यास ने उम्मीद जताई थी कि भारत त्योहारी सीजन सामान्य और विशेष रूप से खुदरा व्यापार में रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। 
विज्ञापन


सितंबर में कम हुई थी बेरोजगारी दर 
अगस्त के मुकबाले सितंबर में बेरोजगारी 146 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 6.86 फीसदी हो गई थी। इस दौरान देश में लगभग 85 लाख रोजगार के मौके बढ़े थे। सितंबर में 40.62 करोड़ लोगों के पास रोजगार था, जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें