फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई: केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दों पर मांगे गए सुझाव

Mon, 25 Oct 2021 06:52 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ट्राई ने एक बयान में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के एक संदर्भ के बाद यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
TRAI - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से संबंधित मुद्दों पर एक परामर्श पत्र जारी किया और हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित कीं। ट्राई ने एक बयान में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के एक संदर्भ के बाद यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


ट्राई ने कहा कि एमआईबी ने 12 दिसंबर 2012 को केबल टीवी सेवाओं में एकाधिकार और बाजार के प्रभुत्व से संबंधित मुद्दों पर अपनी सिफारिशें मांगी थीं। एक उचित परामर्श प्रक्रिया के बाद ट्राई ने 26 नवंबर 2013 को उसी पर सिफारिशें जारी की हैं। 

ट्राई को अब 19 फरवरी, 2021 को एमआईबी से एक बैक रेफरेंस प्राप्त हुआ है, जिसमें जिक्र किया गया है कि सिफारिशें किए गए काफी समय बीत चुका है और मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य में काफी बदलाव आया है, खासकर इस क्षेत्र में नई डिजिटल तकनीकों के आगमन से बड़ा बदलाव आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें