फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCCI: 'पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी सुधार कार्य जारी रहेंगे', वित्त मंत्री सीतारमण ने किया आश्वस्त

Tue, 27 Feb 2024 02:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FCCI: अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होगा और भाजपा ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगे।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय उद्योग जगत से 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य के साथ खुद को तैयार करने का आह्वान किया। फिक्की (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) की ओर से आयोजित 'विकसित भारत @ 2047 : विकसित भारत व उद्योग' सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी सुधार जारी रहेंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिक्की के कार्यक्रम में कहा कि कोई भी देश डिजिटल इंफ्रा के बिना विकास का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हम डेवलपमेंट गोल के साथ आगे बढ़ेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार AI के क्षेत्र में इनोवेशन और निवेश को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार स्पेस सेक्टर में भी निवेश को बढ़ावा देगी।

अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होगा और भाजपा को विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगे। 
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  है और तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकार की ओर से कई सुधार किए गए हैं और यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगली मोदी सरकार द्वारा किए जाने वाले सुधारों में उत्पादन के कारकों पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें