फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: एलन मस्क की संपत्ति में रातोंरात बेतहाशा बढ़ोतरी, सिर्फ 24 घंटे में 2.71 लाख करोड़ कमाकर रचा इतिहास

Tue, 26 Oct 2021 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर को पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के को-फाउंडर और बिलिनियर एलन मस्क की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है।  कंपनी के सीईओ एलन मस्क  की नेटवर्थ में 36.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर को पार पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति बढ़कर 288.6 बिलियन डॉलर हो गई। सिर्फ एक दिन में  2.71 लाख करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स इंक की ओर से 100,000 कारों का ऑर्डर देने के बाद टेस्ला इंक के शेयर में भारी उछाल देखा गया। शेयर की कीमत में 36.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हो गई। इसी के साथ इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। 



टेस्ला के शेयर में भारी उछला
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में यह सबसे बड़ा लाभ है। Hertzने अपने 100,000 टेस्ला कार खरीदने का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा  Morgan Stanley ने टेस्ला के शेयर प्राइस बढ़ाकर 1,200 डॉलर कर दिया है। शेयरों में तेजी से टेस्ला का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। हालांकि,  यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल से बहुत कम है। एप्पल का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ डॉलर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें