फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दूरसंचार कंपनियों का बकाया एजीआर भविष्य में किसी मुकदमे का विषय नहीं हो सकता

Sat, 24 Jul 2021 05:37 PM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के जज एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने एजीआर की गणना में कथित त्रुटियों को सुधारने की मांग करने वाली दूरसंचार कंपनियों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा देय एजीआर संबंधित बकाया भविष्य की किसी मुकदमेबाजी का विषय नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल सहित टेलीकॉम कंपनियों द्वारा देय समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) संबंधित बकाया भविष्य की किसी मुकदमेबाजी का विषय नहीं हो सकता है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने एजीआर की गणना में कथित त्रुटियों को सुधारने की मांग करने वाली दूरसंचार कंपनियों की याचिका को खारिज करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


एजीआर से संबंधित विवाद अदालतों में लंबित
शीर्ष अदालत ने कहा कि एजीआर से संबंधित विवाद बहुत लंबे समय से अदालतों में लंबित है और दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) द्वारा देय बकाया भविष्य में किसी भी मुकदमे का विषय नहीं हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि एक सितंबर, 2020 के पहले के फैसले के अवलोकन से किसी भी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।

अदालत ने कहा कि स्पेक्ट्रम के संबंध में दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 की धारा 18 के तहत कार्यवाही के दायरे से संबंधित मुद्दे, जिस तरह से भुगतान किया जाना है और स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम व्यापार के मामले में टीएसपी के बीच देनदारियों को विभाजित किया गया है, (जो इन आवेदनों से संबंधित नहीं हैं) को भी एक सितंबर, 2020 के अपने फैसले में निपटाया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका को किया खारिज
दूरसंचार कंपनियों ने शीर्ष अदालत के समक्ष याचिका में दलील दी थी कि गणना में अंकगणितीय त्रुटियों को ठीक किया जाए और दावा भी किया कि प्रविष्टियों के दोहराव के मामले थे। इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर पुराने कैल्कुलेशन को ही सही ठहराया है। आपको बता दें कि साल 2019 में एजीआर बकाए को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डॉट) के हित में फैसला सुनाया था।

इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनियों से करीब 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का एजीआर बकाया देने को कहा। इस कुल बकाए में से दो तिहाई रकम सिर्फ वोडाफोन आइडिया और एयरटेल का है। यही वजह है कि ये टेलीकॉम कंपनियां दोबारा कैल्कुलेशन की मांग कर रही थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें