शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया था तो निफ्टी 300.15 अंक की गिरावट के साथ 16,382.50 पर पहुंच गया था।
एलआईसी : आईपीओ तीसरे दिन 1.38 गुना हुआ सब्सक्राइब
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ तीसरे दिन 1.38 गुना भरा। इसमें पॉलिसीधारकों का हिस्सा 4 गुना, कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 3.06 और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.23 गुना भरा। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तय हिस्से का सिर्फ 0.75 गुना ही भर पाया। कुल 16.20 करोड़ शेयरों के मुकाबले 22.34 करोड़ के लिए बोली मिली। निवेशक शनिवार को भी इसमें पैसे लगा सकते हैं।