भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के फैसले को श्रीलंका सरकार की कैबिनेट के अक्तूबर महीने में मंजूरी दी थी। अब प्रवासी विभाग की ओर से इसका एलान कर दिया गया है।
श्रीलंका ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पर्यटकों को तत्काल प्रभाव से नि:शुल्क पर्यटक वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका सरकार के प्रवासी विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। यह सुविधा अक्टूबर में भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के कैबिनेट के फैसले के बाद आई है।
विज्ञापन
घोषणा में कहा गया है कि पहले 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा की पेशकश करने की पायलट परियोजना 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी। यात्रियों को श्रीलंका आने पर दोहरी प्रवेश स्थिति दी जाएगी और वीजा की वैधता द्वीप राष्ट्र में 30 दिनों के प्रवास तक सीमित होगी। भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का शीर्ष इनबाउंड पर्यटन बाजार है।