फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: यूको बैंक के अगले प्रबंध निदेशक हो सकते हैं सोम शंकर प्रसाद, पीएम की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति लगाएगी अंतिम मुहर

Sun, 03 Oct 2021 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा लिया जाएगा। बीबीबी ने इस साल मई में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए साक्षात्कार लिए थे।
विज्ञापन
UCO bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के उप-प्रबंध निदेशक सोम शंकर प्रसाद को कोलकाता स्थित यूको बैंक का अगला प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जा सकता है। बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने यूको बैंक के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


पीएनबी के प्रबंध निदेशक का पद जनवरी में एस एस मल्लिकार्जुन राव की सेवानिवृत्ति के बाद से रिक्त है। सूत्रों ने बताया कि इस साल इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के समय प्रसाद का नाम आरक्षित सूची में था। सतर्कता सहित विभिन्न मंजूरियों के बाद उन्हें यूको बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

बोर्ड ने निदेशक पद के लिए लिया था इंटरव्यू
सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा लिया जाएगा। बीबीबी ने इस साल मई में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए साक्षात्कार लिए थे। साक्षात्कार के बाद शांति लाल जैन को प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। उस समय प्रसाद आरक्षित सूची में थे।
विज्ञापन


पहली तिमाही में यूको बैंक का शुद्ध लाभ चार गुना बढ़ा
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने यूको बैंक को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचे से बाहर किया था। विभिन्न मानदंडों में सुधार के बाद बैंक को पीसीए से बाहर किया गया था। चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में यूको बैंक का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 101.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें