फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट; सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 25 Jul 2024 03:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। यह गिरावट धातु, बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से देखी गई। बजट में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को बढ़ाने और अल्पावधि के पूंजीगत लाभ पर कर बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही निवेशकों ने अपना निवेश निकालना शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी भारतीय बाजार से निकासी की है।

विज्ञापन


पिछले कुछ सत्रों की तरह गुरुवार को भी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 671 अंक तक लुढ़कते हुए 79,477.83 अंक पर आ गया था। हालांकि, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो में तेजी ने बाजार में गिरावट को एक हद तक थाम लिया।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 7.40 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरकर 24,406.10 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 202.7 अंक गिरकर 24,210.80 अंक पर आ गया था। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 280.16 अंक गिरकर 80,148.88 अंक पर और एनएसई निफ्टी 65.55 अंक घटकर 24,413.50 अंक पर बंद हुआ था। एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण गुरुवार को निफ्टी बैंक भी लाल निशान पर बंद हुआ।

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई समेत कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई

एचडीएफसी बैंक ने अपनी सावधि जमा योजनाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन करके अपने ग्राहकों को राहत दी है। 24 जुलाई से, बैंक ने बचत पर बेहतर रिटर्न प्रदान करते हुए विशिष्ट अवधियों के लिए दरों में वृद्धि की है। तीन करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए, बैंक ने 35 महीने और 55 महीने की अवधि के लिए ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। अब, एफडी की दरें दरें क्रमशः 7.35 फीसदी और 7.40 फीसदी हैं। 4 साल 7 महीने से 55 महीने तक परिपक्व होने वाली जमा राशि के लिए ब्याद दरें सबसे ज्यादा 7.40 फीसदी रखी गई है। इससे एक दिन पहले बुधवार को बंधन बैंक, सिटी यूनियन बैंक, सीएसबी बैंक, डीबीएस बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक समेत अन्य कई बैंकों ने भी सावधि जमा योजनाओं पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें