एचएसबीसी इंडिया में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, नए घरेलू ऑर्डर में अगस्त, 2024 के बाद सबसे तेज उछाल और नए निर्यात कारोबार में उल्लेखनीय तेजी से सेवा पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
मांग और बिक्री में जारी सुधार के बीच नए कारोबारी ऑर्डर में तेज उछाल के दम पर देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जून, 2025 बढ़कर 10 महीने के उच्च स्तर 60.4 पर पहुंच गई। रोजगार सृजन में भी मजबूत विस्तार देखने को मिला। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस गतिविधि सूचकांक मई में 58.8 रहा था।
एचएसबीसी इंडिया में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, नए घरेलू ऑर्डर में अगस्त, 2024 के बाद सबसे तेज उछाल और नए निर्यात कारोबार में उल्लेखनीय तेजी से सेवा पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एशियाई, पश्चिम एशियाई एवं अमेरिकी बाजारों से आने वाली मांग में सुधार और घरेलू बाजार की निरंतर मजबूती से भी सेवा क्षेत्र की कंपनियों को लाभ हुआ।
लगातार 37वें महीने बढ़ा रोजगार, मार्जिन में सुधार
भंडारी ने कहा, सेवा क्षेत्र के निरंतर विस्तार का भर्तियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जून में लगातार 37वें महीने रोजगार बढ़ा है। मई की रिकॉर्ड भर्तियों से धीमी होने के बावजूद रोजगार वृद्धि की दर दीर्घकालिक औसत से आगे निकल गई।
लागत का दबाव उपभोक्ता सेवा श्रेणी में सर्वाधिक रहा। आउटपुट शुल्क में तेज वृद्धि वित्तीय और बीमा क्षेत्र में रही। आउटपुट शुल्क के मुकाबले कच्चे माल की लागत में कम वृद्धि से सेवा प्रदाताओं के मार्जिन में सुधार हुआ।