विदेशी मुद्रा भंडार 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 598 अरब डॉलर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) भंडार 24 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.93 अरब डॉलर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि इससे पिछले हफ्ते में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़ा था।
24 नवंबर को समाप्त हफ्ते में सर्वाधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.14 अरब डॉलर बढ़कर 528.53 अरब डॉलर रही है। सोने का भंडार 29.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.33 अरब डॉलर रहा है। स्पेशल ड्राविंग राइट्स 8.7 करोड़ डॉलर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.84 अरब डॉलर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार यानी 01 दिसंबर, 2023 को सोना और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दिखी। शुक्रवार को सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार करोबार करती दिखी। वहीं, चांदी 76 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक के भाव पर कारोबार करता दिखा। राष्ट्रीय स्तर पर .999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 62712 रुपये रही। जबकि .999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 76585 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुवार को 24 कैरेट का शुद्ध सोने का भाव 62607 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो शुक्रवार की सुबह 62712 रुपये पर आ गया।