फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट अपडेट्स: दिनभर की उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 66000 के पार, निफ्टी 16674 पर

Mon, 25 Sep 2023 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: दिनभर की उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 66000 के पार, निफ्टी 16674 पर
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि दिनभर की उठापट के बाद घरेलू शेयर बाजार सपाट लेकिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। सोमवार को सेंसेक्स 14.54 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 66,023.69 जबकि निफ्टी 0.30 (0.00%) अंकों की बढ़त के साथ 19,674.55 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।

विज्ञापन


फायदे और नुकसान के बीच झूलने के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सोमवार को एशियाई बाजारों से मिश्रित संकेत लेते हुए सपाट बंद हुए। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बढ़त ने रिलायंस, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट की भरपाई की।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। कोटक बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस और सन फार्मा के शेयर नुकसान में बंद हुए।

निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें