फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: मामलों की जांच के लिए सेबी ने एआई को अपनाया, पूर्णकालिक सदस्य बोले- पारदर्शिता बढ़ाने के हो रहे उपाय

Sat, 24 Feb 2024 05:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार में हेराफेरी की घटनाओं की पृष्ठभूमि में सेबी के सदस्य ने कहा कि संदेश यह है कि कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और इसका उल्लंघन करने से समस्याएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि हम मामलों की जांच के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
SEBI Officer Grade A Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर रहा है। सेबी के स्थायी (पूर्णकालिक सदस्य) सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न इकाइयों को तकनीक में हो रहे बदलावों पर नजर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


शेयर बाजार में हेराफेरी की घटनाओं की पृष्ठभूमि में सेबी के सदस्य ने कहा कि संदेश यह है कि कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और इसका उल्लंघन करने से समस्याएं पैदा होंगी। पीटीआई द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सेबी एआई का उपयोग कर रहा है, वार्ष्णेय ने कहा, 'हम जांच के लिए एएआई का इस्तेमाल कर रहे हैं... और बहुत सी चीजों के लिए भी इसका उपयोग किया जा रहाहै "।

वार्ष्णेय नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक बाजार पारदर्शी है और कोई हेराफेरी नहीं हो रही है, तब तक नियामक के नजरिये से यह ठीक है।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) शेयर बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ाने और गलत काम पर लगाम लगाने के उपाय कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें