भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों को अब मुफ्त आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की सुविधा दी है। इसके तहत एसबीआई ग्राहक बैंक को योनो एप पर टैक्स2विन सुविधा के जरिए बिना कोई शुल्क चुकाई आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
एसबीआई के योनो एप के जरिए मुफ्त में आयकर रिटर्न फाइल करने के लिए कुल पांच दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये दस्तावेज हैं पैन कार्ड, आधार कार्ड, फॉर्म-16, टैक्स डिडक्शन डिटेल्स और इंट्रेस्ट इनकम सर्टिफिकेट। केंद्र सरकार ने आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दिया है।