फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण : रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने जस्ट डायल का नियंत्रण अपने हाथों में लिया, करीब 41 फीसदी हो चुकी है हिस्सेदारी

Thu, 02 Sep 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. ने एक सितंबर से जस्ट डायल का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। अधिग्रहण नियमों के अनुरूप आरआरवीएल ने जस्ट डायल में 41 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। 
 
विज्ञापन
just dial - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लि. को अपने नियंत्रण में ले लिया है। आरआरवीएल ने सेबी के अधिग्रहण नियमों के अनुरूप किसी कंपनी पर नियंत्रण के लिए जरूरी हिस्सेदारी इस कंपनी में प्राप्त कर ली है। जस्ट डायल में आरआरवीएल 40.98 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। 

विज्ञापन


आरआरवीएल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 20 जुलाई 2021 को आरआरवीएल ने जस्ट डायल के 10 रुपये अंकित मूल्य के 1.31 करोड़ शेयर 1020 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अधिग्रहित किए थे। यह सौदा शेयर बाजार की ब्लॉक विंडो सुविधा के तहत वीएसस मणि से किया गया था।

बता दें, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जुलाई में जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की थी। करार के मुताबिक वीएसएस मणि जस्ट डायल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तौर पर अपनी कामकाज जारी रखेंगे। आरआरवीएल की ओर से निवेश की गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आएगी।
विज्ञापन


जस्ट डायल अपनी लोकल व्यवसायों की सूची को और पुख्ता करेगी। जस्ट डायल अपने प्लेटफॉर्म पर लाखों उत्पादों और सेवाओं के विस्तार पर काम करेगी इससे लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस को भी मदद पहुंचाएगा। 31 मार्च 2021 तक जस्ट डायल के डेटाबेस में 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी और तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। 

बता दें, आरआरवीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की एक सहायक कंपनी है। रिलायंस रिटेल भारत में सबसे बड़ी और सबसे अधिक लाभदायक रिटेलर कंपनी है। इसे डेलॉयट की वैश्विक शक्तियों में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खुदरा विक्रेताओं में सूचीबद्ध किया गया है। खुदरा बिक्री 2021 सूचकांक में यह 53 वें स्थान पर है और एकमात्र भारतीय कंपनी है। वहीं, जस्ट डायल भारत का प्रमुख लोकल सर्च इंजन प्लेटफॉर्म है। यह वेबसाइट, ऐप, टेलीफोन और टेक्स्ट जैसे कई प्लेटफार्मों के माध्यम से पूरे भारत में सेवाएं उपलब्ध कराती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें