रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 43 फीसदी बढ़कर 13,680 करोड़ रुपये पहुंच गया है। आरआईएल ने शुक्रवार को बताया कि सभी कारोबारों के अच्छे प्रदर्शन के चलते चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 43 फीसदी बढ़ गया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ एक साल पहले के 9,567 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 13,680 करोड़ रुपये हो गया। आरआईएल ने कहा कि सितंबर तिमाही में आय बढ़कर 1,78,328 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,20,444 करोड़ रुपये थी।
तिमाही नतीजों की प्रमुख बातें
•2021-22 दूसरी तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA 30.0% बढ़कर रिकॉर्ड 30,283 करोड़ रुपये (4.1 बिलियन डॉलर) दर्ज किया गया, O2C, तेल और गैस, डिजिटल सेवाओं और रिटेल में दमदार प्रदर्शन रहा।
•2021-22 दूसरी तिमाही में रिलायंस इंजस्ट्रीज कोविड संकट से मजबूत होकर उभरी, वार्षिक EBITDA रन-रेट 1.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।
•2021-22 तिमाही का रिकॉर्ड कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 46.0 फीसदी (YoY) से बढ़कर 15,479 करोड़ रुपये (2.1 बिलियन डॉलर) रहा।
•2021-22 तिमाही का कंसोलिडेटिड EPS 40.7 फीसदी (YoY) की वृद्धि के साथ 20.9 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया।
•2021-22 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज़ ने 9,561 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड EBITDA दर्ज किया है जो पिछले साल के मुकाबले 14.6 फीसदी ज़्यादा है। डिजिटल सर्विसेज का तिमाही का राजस्व पिछले साल के मुकाबले 7.4 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 24,362 रुपये रहा।
•2021-22 दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का राजस्व कोविड के पूर्व स्तर तक पहुंच गया है, इस तिमाही में सकल बिक्री 45,426 करोड़ रुपये (6.1 बिलियन डॉलर) रही जो कि 10.5% अधिक है।
•2021-22 तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA इस तिमाही में 2,913 करोड़ रुपये (392 मिलियन डॉलर) रहा जो पिछले साल के मुकाबले 45.2% ज़्यादा है, तिमाही का नेट मुनाफा 1,695 करोड़ रुपये (228 मिलियन डॉलर) रहा जो पिछले साल के मुकाबले 74.2% ज़्यादा है।
•2021-22 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रत्येक कर्मचारी को वर्ष 2021-22 में कोविड वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है, “मिशन वैक्सीन सुरक्षा” के अंतर्गत रिलायंस के 96% कर्मचारियों को दोनों टीके लग चुके हैं।
•2021-22 में रिलायंस अपने न्यू एनर्जी बिजनेस में अच्छी प्रगति कर रहा है, हाल ही में की गई पार्टनरशिप और सहयोग की घोषणाओं से स्पष्ट है कि रिलायंस अपने वादों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
•2021-22 दूसरी तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही कुल शुद्ध लाभ 23.5% (YoY) बढ़कर 3,728 करोड़ रुपये (502 मिलियन डॉलर) दर्ज किया गया।
•2021-22 दूसरी तिमाही में जियो का ग्राहक-आधार 30 सितंबर 2021 तक 42 करोड़ 95 लाख जा पहुंचा था। ग्राहक संख्या में 2 करोड़ 38 लाख की शुद्ध बढ़ोतरी हुई।
•2021-22 तिमाही में जियो ने पिछली सात तिमाहियों में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े, ग्राहक-आधार में 3 करोड़ 56 लाख की कुल वृद्धि दर्ज की गई।
•2021-22 दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही के 138.4 रुपये के मुकाबले दूसरी तिमाही में जियो का ARPU 143.6 रुपये प्रति ग्राहक प्रति माह दर्ज किया गया। जियो फाइबर के व्यवसाय में भी इस तिमाही में अच्छी प्रगति देखी गई।
•2021-22 दूसरी तिमाही के दौरान कुल डेटा खपत 23.0 बिलियन GB थी, जो सालाना आधार पर 50.9% अधिक है। वॉयस ट्रैफिक 17.6% (YoY) की वृद्धि के साथ 1.09 ट्रिलियन मिनट रहा।
•2021-22 तिमाही में रिलायंस जियो और गूगल एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि दिवाली के त्यौहारी सीज़न पर जिये फोन नेक्स्ट (JioPhone Next) को व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जा सके।