रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में शुक्रवार को होने वाले फैसलों पर एक बार फिर महंगाई का दबाव रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई खुदरा महंगाई के अनुमान बढ़ा सकता है।
यूबीएस सिक्योरिटीज की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता ने कहा, अभी ज्यादा जोर विकास दर सुधारने पर है। लिहाजा रेपो रेट में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ सकता है, जबकि जून, 2022 से ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है।