फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओआरओपी की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी करने के दिए निर्देश, कही ये बात

Thu, 09 Nov 2023 06:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

OROP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा पेंशनभोगियों को 'वन रैंक ऑन पेंशन' योजना के तहत बकाये की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी करने का गुरुवार को निर्देश जारी किया। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने 'वन रैंक वन पेंशन' योजना के तहत सशस्त्र बलों के कर्मियों की पेंशन में संशोधन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा पेंशनभोगियों को 'वन रैंक ऑन पेंशन' योजना के तहत बकाये की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी करने का गुरुवार को निर्देश जारी किया। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने 'वन रैंक वन पेंशन' योजना के तहत सशस्त्र बलों के कर्मियों की पेंशन में संशोधन को मंजूरी दी थी। बकाया राशि का भुगतान चार किस्तों में किया जाना था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कहा, "रक्षा मंत्री ने मंत्रालय को निर्देश दिया है कि स्पर्श प्रणाली के जरिए पेंशन पाने वाले रक्षा पेंशनभोगियों के लिए ओआरओपी भुगतान की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी की जाए। 'बैंकों और अन्य एजेंसियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने माध्यम से पेंशन पाने वाले सभी रक्षा पेंशनभोगियों के लिए भी ऐसा ही करें।" रक्षा मंत्रालय की ऑनलाइन पेंशन वितरण प्रणाली को स्पर्श कहा जाता है जिसे 2021 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें